{"_id":"5ac291204f1c1bb6618b53ee","slug":"11522700576-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों के वेतन भते बढ़ाने की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों के वेतन भते बढ़ाने की निंदा की
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्षशील संगठन की बैठक में गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित कराने की मांग की गई। सोमवार को हुई बैठक में विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाने की निंदा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इससे प्रदेश पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।
लोनिवि गेस्ट हाउस में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण के नाम पर केवल राजनीति की जा रही है। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को सही से चिह्नित करने, पलायन रोकने के लिए पहाड़ में रोजगार उपलब्ध कराने, राज्य में हिमाचल की तर्ज पर जमीन की खरीद फरोख्त के नियम बनाने आदि की मांग की है। बैठक में राज्य आंदोलनकारी हुकुम सिंह कुंवर, डा. बालम सिंह बिष्ट, केदार पलड़िया, जीवन सिंह, हेम भट्ट, मोहनी रावत, देवेंद्र बिष्ट आदि रहे।