फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   780 किमी साईकिल चला देंगे पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश

780 किमी साईकिल चला देंगे पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश

Sat, 31 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
780 किमी साईकिल चला देंगे पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश
हल्द्वानी। जोश, जुनून के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए शुक्रवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से अखिल भारतीय रिले साइकिल अभियान कुमाऊं में शुरू हो गया है। पंतनगर हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह 11:30 बजे क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक (उत्तरी क्षेत्र ) राकेश कालरा ने साइकिल सवारों को झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन यात्रा पंतनगर से काठगोदाम पहुंची। ये अभियान 780 किमी यात्रा पूरी कर 22 अप्रैल को देहरादून हवाई अड्डे पर पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन

पंतनगर से 12 साइकिल सवार सदस्यों की टीम के साथ काठगोदाम टीआरसी पहुंचे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण उत्तरी क्षेत्र के सचिव (क्षेत्रीय खेल नियंत्रण परिषद) के एसके तोमर ने पत्रकारों से वार्ता से करते हुए बताया कि साइकिल यात्रा का मूल उद्देश्य छात्रों और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करना है। इस पूरी रिले यात्रा में 60 प्रतिभागी भाग लेंगे, जिसमें तीन महिलाएं भी हैं। पांच चरण में पूर्ण होने वाली इस रिले रेस को 24 दिनों में पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दिन यहां पहुंचेगी यात्रा
---------------------
शनिवार - काठगोदाम से भवाली।
रविवार - भवाली से काकड़ीघाट।
सोमवार - काकड़ीघाट से अल्मोड़ा।
मंगलवार - अल्मोड़ा से कौसानी
बुधवार - कौसानी से बैजनाथ
गुरुवार - बैजनाथ से ग्वालदम
शुक्रवार - ग्वालदम से नारायणबगड़
शनिवार - नारायणबगड़ से कर्णप्रयाग तक
इसके बाद यात्रा नंदप्रयाग होते हुए गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए देहरादून हवाई अड्डूे पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान नहीं होगी थकान
हल्द्वानी। विदेशी कंपनी की खास साइकिलों से पहाड़ की यात्रा सुगम तो होगी ही वहीं थकान का आभास भी नहीं होगा यह कहना है प्रतिभागियों को साइकिल मुहैय्या करवाने वाले हल्द्वानी के साइकिल स्टोर संचालक आरएस कालाकोटी का। 21 गियर, एल्यूमीनियम बॉडी, कम वजनी और डिस्क ब्रेक से लैस एक साइकिल की कीमत 23500 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed