{"_id":"5a90817a4f1c1b4f588ba6f8","slug":"11519419770-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन और खाद्य विभाग ने मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन और खाद्य विभाग ने मारे छापे
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
healthy food
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रशासन, खाद्य विभाग और पुलिस ने होली के मद्देनजर ताबड़तोड़ छापे मारे। छापेमारी के दौरान पनीर, तेल सहित चार नमूने भरे गए। टीम ने चारों नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर खाद्य लैब भेज दिए हैं। वहीं छापेमारी से बाजार में हड़कंप मचा रहा।
जिलाधिकारी के आदेश के बाद खाद्य विभाग के नेतृत्व में बने जांच दल ने शुक्रवार को बरेली रोड, कालाढूंगी रोड, मंगलपड़ाव, मुखानी और ऊंचापुल में ताबड़तोड़ छापे मारे। टीम सबसे पहले मंगलपड़ाव स्थित एक खाद्य विक्रेता के दुकान में पहुंची। टीम ने यहां से पनीर के सैंपल भरे। फिर टीम हजारा फूड स्टोर पहुंची टीम ने यहां से काजू का सैंपल लिया। ईजी डे मुखानी से टीम ने घी और ऊंचापुल स्थित पंसारी डिपार्टमेंट स्टोर से तेल का नमूना भरा। टीम ने इसे सील कर रुद्रपुर स्थित खाद्य लैब भेज दिया है। इस दौरान बाजार में हड़कंप मचा रहा। टीम में तहसीलदार हल्द्वानी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा, अश्वनी सिंह और पुलिस सिपाही मौजूद रहे।