{"_id":"59fe23f04f1c1b9f678b94ac","slug":"11509827568-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से गांव तक पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से गांव तक पानी का संकट
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर से लेकर गांव तक पानी का संकट बरकरार है। चार-चार नलकूप फुंके होने से हजारों की आबादी को पानी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान के टैंकर हर जगह नहीं पहुंच पा रहे हैं।
दमुवाढूंगा : दमुवाढूंगा में जल संस्थान के नलकूप से आपूर्ति होती है। इस नलकूप से दमुवाढूंगा, खाम बंदोबस्ती आदि में करीब 500-600 की आबादी को पेयजल आपूर्ति की जाती है। दो तीन दिनों से आपूर्ति ठप होने से लोग दूसरे मोहल्ले से जाकर पानी भरने को विवश है, 600-700 रुपये में टैंकर खरीद कर प्यास बुझा रहे हैं। हालांकि जल संस्थान का दावा है कि यहां टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
देवेंद्रपुरी : जल संस्थान के नलकूप से देवेंद्रपुरी और आसपास के इलाके में पानी की आपूर्ति होती है। यहां भी नलकूप से पानी का हाहाकार मच गया है। 400-500 की आबादी को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान का दावा है कि मरम्मत शुरू करा दी गई है जल्द ही आपूर्ति सुचारू हो जाएगी और टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
मल्ली बमौरी : मल्ली बमौरी में सिंचाई विभाग का नलकूप है। इस नलकूप से बिठौरिया नंबर एक के आसपास क्षेत्र में 2000 की आबादी को पेयजल आपूर्ति की जाती है। यह नलकूप फुंकने से क्षेत्र में एक हफ्ते से ज्यादा का हाहाकार मच गया है। नतीजा क्षेत्रवासी टैंकर खरीद कर दैनिक कामों की पूर्ति कर रहे हैं हालांकि जल संस्थान टैंकर भेज रहा है लेकिन दो हजार की आबादी में यह पूरा नहीं हो पा रहा है।
जयदेवपुर : सिंचाई महकमे का जयदेवपुर में भी नलकूप फुंक गया है इसकी वजह से गोविंदपुर गढ़वाल आदि क्षेत्र में पेयजल किल्लत है। यहां भी 1000-1200 की आबादी के सामने पेयजल संकट है।