{"_id":"59d2794d4f1c1bec538b56ac","slug":"11506965837-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभ्य समाज के निर्माण के लिए स्वच्छता जरूरी: माहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभ्य समाज के निर्माण के लिए स्वच्छता जरूरी: माहरा
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद के स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन करते हुए मुख्य अतिथि विधायक करन माहरा ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर छावनी परिषद की दो रंगी कूड़ादान योजना का भी शुभारंभ हुआ। प्रत्येक घर में अब सूखा और गीला कूड़ा एकत्रित करने के लिए लोगों को कूड़ादान बांटे जाएंगे।
छावनी क्षेत्र में 15 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू हुआ। इस दौरान सभी छह वार्डों में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का समापन सोमवार को रानीझील परिसर में किया गया।
मुख्य अतिथि ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, विद्यालयी बच्चों को सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख रचना रावत और छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने भी स्वच्छता का महत्व बताया।
विज्ञापन
मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कपूर ने अतिथियों का आभार जताया। वहां पर स्वच्छता से संबंधित दो पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया। वहां पर व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, कैलाश पांडे, गोपाल देव, सभासद सुकृत शाह, अर्चना पाठक आदि थे।