{"_id":"59cfeeb54f1c1bb0538b50c2","slug":"11506799285-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, पांच युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई कार, पांच युवक घायल
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से टकराई कार, पांच युवक घायल
नंधौर वैली (नैनीताल)। गौलापार दानीबंगर मोड़ पर सितारगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार शनिवार की सुबह पेड़ से टकरा गई। कार में सवार लखनऊ के पांच युवक घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों को एंबुलेंस से नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के अलीगंज निवासी पांच युवक शनिवार की सुबह करीब सात बजे से टाटा इंडिका कार से आ रहे थे। तेज रफ्तार कार दानीबंगर मोड़ पर पेड़ से टकरा गई। कार में आरिफ, कैफ, उमर, कासिफ और अफजल सहित पांच युवक घायल हो गए। पूछने पर पता चला कि वे लखनऊ से नैनीताल घूमने के लिए जा रहे थे। पांचों को स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से नैनीताल रोड स्थित एकनिजी अस्पताल में भेजा गया। तीन युवक कम घायल थे उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लेकिन गंभीर रूप से घायल आरिफ और उमर का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।