फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चार ट्रेनें रद्द

चार ट्रेनें रद्द

Sun, 27 Aug 2017 02:24 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
चार ट्रेनें रद्द
हल्द्वानी। हरियाणा में बाबा राम रहीम के समर्थकों के बवाल के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने चार ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। इनमें रानीखेत एक्सप्रेस, साप्ताहिक कार्बेट लिंक एक्सप्रेस, साप्ताहिक ट्रेन लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 14615 और 14616 शामिल हैं।
विज्ञापन

काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि काठगोदाम से दिल्ली होते हुए जैसलमेर जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। यात्रियों को नोटिस और उद्घोषणा से इसकी जानकारी दी जा रही है। जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया है, उन्हें पूरा रिफंड रिफंड मिलेगा। लालकुआं के स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मंडल मुख्यालय ने लालकुआं-अमृतसर के बीच चलने वाली साप्ताहिक लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस संख्या 14615 और आने वाली गाड़ी संख्या 14616 को निरस्त कर दिया गया है। अगर हालात ठीक रहे तो अगले सप्ताह ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। स्टेशन प्रभारी राजकुमार के अनुसार वाया दिल्ली होते हुए गुडगांव, हरियाणा के रास्ते जैसलमेर जाने वाली साप्ताहिक 25014 कार्बेट लिंक एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। इसे शनिवार की रात जाना था। अग्रिम आदेशों तक इसका संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed