फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूरा प्रदेश है भगवान भरोसे !

पूरा प्रदेश है भगवान भरोसे !

Thu, 22 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
पूरा प्रदेश है भगवान भरोसे !
पूरा प्रदेश है भगवान भरोसे!
विज्ञापन


हल्द्वानी।
तीन वार्डों में जहां लोग पीलिया से परेशान हैं वहीं अधिकारियों के बोल भी बिगड़ गए हैं। न तो डीएम साहब फील्ड में उतर रहे हैं और न उनके मातहत। कमरे में बैठकर बयानबाजी करने के आदी अधिकारियों के सामने बुधवार को जब सच्चाई सामने आई तो उनके हाथ पांव फूल गए।
इस संबंध में जब मुख्य नगर आयुक्त (एमएनए) केके मिश्रा से पूछा गया तो बोले-सैंपल करा लिए हैं। साफ-सफाई का वही चल रहा है। सफाई निरीक्षक नालों की सफाई करवा रहे हैं। सफाई को लेकर जब उनसे पूछा गया कि कैसी सफाई हो रही है और ऐसी सफाई व्यवस्था है तो भगवान ही जाने। इस पर मिश्रा बोले की पूरे प्रदेश और देश को भगवान ही जान रहा है। अब सवाल ये उठता है कि अगर सब भगवान को ही जानना है तो अधिकारियों की जरूरत क्या है।
विज्ञापन

पीलिया के रोगी मिलने और गंदगी की खबर और फोटो प्रकाशित करने के बाद पूछा कि कुछ विशेष अभियान चलेगा तो बोले कुछ विशेष नहीं होगा। सफाई अभियान चल रहा है। सैंपल कराए जा रहे हैं और सफाई कराई जा रही है। इस बेतुके बयान पर जब डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी से पूछा गया तो बोले कि ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed