{"_id":"5939ba494f1c1b95708b4610","slug":"11496955465-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पकड़ा जा सका हाथी की मौत का जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पकड़ा जा सका हाथी की मौत का जिम्मेदार
Updated Fri, 09 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथी की मौत का जिम्मेदार खुलेआम घूम रहा
हल्द्वानी (नैनीताल)।
वन्यजीव रक्षा को लेकर वन विभाग कितना संजीदा है इसका अंदाजा वन विभाग की कार्यप्रणाली से लगाया जा सकता है। हाथी की मौत के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभाग ने इतिश्री कर ली। पांच दिन बीतने के बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका है।
भूख, प्यास के कारण सैनिक फार्म में चले आए हाथी की करंट से मौत मामले में वन विभाग ने अब तक कुछ नहीं किया। जांच की बात जोरशोर से करने का दावा करने वाले अधिकारी हरजिंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुप बैठ गए। रेंजर ने आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश देना तो दूर, मुखबिर की सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। सूत्रों की मुताबिक मंगलवार को वन विभाग के कर्मचारी धरपकड़ केे लिए कर्मचारियों को भेजने और गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग करते रहे लेकिन रेंजर गणेश त्रिपाठी ने टीम तो वाहन उपलब्ध नहीं कराए। सूत्रों की मानें तो वन विभाग के आलाअधिकारी मामले को दबाने और जांच बदलने में लगे हैं जबकि आरोपी मंगलवार को वन कर्मचारियों और चौकीदार को सैनिक फार्म में दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि वह रोजाना सैनिक फार्म में आता है।
उधर, ऊर्जा निगम ने सैनिक फार्म में छापा मारकर तीन मोटर जब्त की हैं। तीन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा भी दर्ज कराया है। हाथी की मौत के बाद अमर उजाला ने सैनिक फार्म का जायजा लेकर बिजली चोरी के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद लीज होल्डर ने ही खुद जंगल के किनारे से करंट के तार हटा लिए। साथ ही फार्म में लगी हेलोजन लाइटें भी हटा दी। निगम ने अभियान चलाते हुए तीन मोटर जब्त कर कई अवैध कनेक्शन पकड़े थे। जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि हरभजन सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह के खिलाफ पंतनगर थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया है।