फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वितीय वर्ष के अंतिम दिन पास हुए साढ़े छह करोड़ के बिल

वितीय वर्ष के अंतिम दिन पास हुए साढ़े छह करोड़ के बिल

Mon, 01 Apr 2019 01:52 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
वितीय वर्ष के अंतिम दिन पास हुए साढ़े छह करोड़ के बिल
मुख्य कोषागार नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल/हल्द्वानी। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन जिले में एक अरब 80 करोड़ के बिल पास हुए। मुख्य कोषागार नैनीताल में साढ़े छह करोड़ के बिल पास हुए। जिले में बैंकों में करीब 22 करोड़ रुपये के क्लीयरिंग हुई। हालांकि शाम पांच बजे आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट बंद हो गई, लेकिन इसका काम पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले भर में लगभग 350 विभागों के वित्तीय अधिकारियों ने बिल पास होने के लिए मुख्य कोषागार व जिले के अन्य कोषागारों में लगाए थे। सुबह से ही अधिकारी कर्मचारी बिल पास करने में जुट गए। शाम के पांच बजते बजते मुख्य कोषागार में लगभग साढ़े छह करोड़ रुपए के बिल पास किये जा चुके थे। कर्मचारी समय रहते सभी बिल पास करने में सफल रहे। मुख्य कोषागार में कोई बिल पेंडिंग नहीं रह गया है। शाम को छह बजे डीएम विनोद कुमार सुमन ने मुख्य कोषागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी अनीता आर्या, कोषाधिकारी मामूर जहां, सहायक कोषाधिकारी भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज साह, सुरेश चंद्र जोशी, सुमन साह, कमल सुनोरी, योगेश फर्त्याल, मोहम्मद सज्जाद, मोहित कनयाल, सुरेश चंद्र तिवारी, पूजा आर्या, जय भारती, मयूर कुमार, आसिफ हुसैन, कमल रौतेला, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन खपा दिए एक अरब 80 करोड़ रुपये
मुख्य कोषागार नैनीताल में साढ़े छह करोड़ के बिल पास, 350 अधिकारियों ने लगाए थे बिल
22 करोड़ से अधिक की क्लीयरिंग हुई बैंकों में


बैंकों में चहल पहल
हल्द्वानी। बैंकों में सिर्फ सरकारी विभागों के लेनदेन ही हुए। यहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लीयरिंग हाउस लगता है। क्लीयरिंग हाउस देर शाम तक चले। सूत्रों के मुताबिक बैंकों में देर रात तक करीब 20 से 22 करोड़ से अधिक की क्लीयरिंग जिले में हुई। रात 12 बजे तक बैंकों की मुख्य शाखाएं खुली रहीं।

कहां कितने बिल पास
हल्द्वानी ट्रेजरी करीब डेढ़ अरब
नैनीताल के मुख्य कोषागार में 6.50 करोड़
रामनगर उपकोषागार से करीब एक करोड़
बेतालघाट उपकोषागार में 16.50 लाख,
धारी उपकोषागार से 25.37 लाख,
कालाढूंगी उपकोषागार में 16.12 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed