{"_id":"5c72f0d3bdec224a415dd381","slug":"111551036627-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चेक जमा करने के लिए लाइन में नहीं लगना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चेक जमा करने के लिए लाइन में नहीं लगना होगा
विज्ञापन
upi sbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अगर आपको भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में चेक जमा करना है तो लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। पांच मिनट के भीतर चेक जमा करके बैंक से लौट सकते हैं।
बैंकों में चेक जमा करने के लिए पहले लाइन लगानी पड़ती है और जमा होने के बाद काउंटर से जमा की रसीद दी जाती थी। इसके बाद ड्रॉप बॉक्स लगा दिए गए और चेक ड्रॉप बॉक्स में डाले जाने लगे। ड्रॉप बॉक्स लगने के बाद भी ग्राहक रसीद लेने के लिए काउंटर पर ही जमा करने के लिए लाइन में लगे रहते थे। एसबीआई की मुख्य शाखा में एक मशीन लगाई है। आप चेक को मशीन में जमा कर सकते हैं, जिसके खाते में चेक जमा कर रहे हैं, उसके लिए जमा का फार्म भी चेक के साथ भरना होगा। चेक पर पीछे अपना नंबर और नाम लिखना होगा। जमा फार्म और चेक को मशीन मेें जमा करने के साथ ही दो रसीदे मिलेंगी।
अब बिना लाइन लगाए जमा कराएं चेक
एसबीआई की मुख्य शाखा में लगी मशीन
300 से अधिक चेक खाते में जमा होते हैं एसबीआई में एक दिन में
ग्राहकों की सुविधा के लिए मशीन लगाई गई है। मशीन में जमा फार्म और चेक दोनों की रसीद निकलती है। साथ ही ग्राहकों के मोबाइल पर एसएमएस भी आता है।
-मुरली मनोहर मेहता, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई