फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एकमात्र पेट्रोल पंप के सहारे रानीखेत पर्यटन नगरी, भारी अव्यवस्था

एकमात्र पेट्रोल पंप के सहारे रानीखेत पर्यटन नगरी, भारी अव्यवस्था

Sat, 01 Dec 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
एकमात्र पेट्रोल पंप के सहारे रानीखेत पर्यटन नगरी, भारी अव्यवस्था

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी में पेट्रोल पंप की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो सका है। यहां एकमात्र पेट्रोल पंप होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। उन्हें तेल भराने के लिए कई घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है। तेल भराने को लेकर कई बार हाथापाई तक की नौबत आ जाती है। इसीलिए यहां पर हर समय पुलिस कर्मी तैनात किया जाता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नगर में एक और पेट्रोल पंप खुलवाने की मांग उठाई है।

बता दें कि पर्यटन नगरी में पूर्व से ही दो पेट्रोल पंप थे। लेकिन गांधी चौक स्थित पेट्रोल पंप छह माह पूर्व सील हो चुका है। अब सारा दबाव अब केमू स्टेशन स्थित पंप के ऊपर आ गया है। वाहनों की संख्या नगर में पहले ही अधिक है। दूसरी तरफ पर्यटक भी यहां खासी संख्या में पहुंचते हैं। डीजल और पेट्रोल भराने के लिए दिन भर वहां भीड़ लगी रहती है। केमू स्टेशन पहले से ही भीड़ भाड़ वाला इलाका है। यहां पर पेट्रोल भराने के लिए सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार देखी जा सकती है।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों ने पर्यटन नगरी में एक और पेट्रोल पंप खोलने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी का कहना है कि एक पेट्रोल पंप के चलते दिक्कतें तो रही हैं। प्रशासन को मामले की गंभीरता को देखते हुए एक और पंप खोलने के लिए प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट.....
डीजल पेट्रोल की किल्लत मामला संज्ञान में आया है। नया पेट्रोल पंप खोलने के लिए लंबी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। पूर्ति निरीक्षक के साथ बैठक कर मामले की जानकारी हासिल की गई है। फिलहाल हल्द्वानी डिपो से तेल की आपूर्ति बढ़ाने को कहा गया है। नया पंप खोलने के लिए प्रयास निरंतर जारी हैं। -गौरव चटवाल, एसडीएम रानीखेत।


फोटो: 30 आरकेटी 02पी:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed