{"_id":"5b75e57042c79238dc61fdd9","slug":"111534453104-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब व रिष्ठ नागरिकों का बनेगा कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब व रिष्ठ नागरिकों का बनेगा कार्ड
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रोडवेज बस में अब तक आधार कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह काम की खबर है। अब उन्हें यात्रा कार्ड बनवाना होगा। इसके बिना वह रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा नहीं कर पाएंगे। रोडवेज मुख्यालय ने कार्ड बनवाने शुरू कर दिए हैं। 2019 में इसे पूर्णतया लागू करने की योजना है। हालांकि अभी कुमाऊं मंडल में यह व्यवस्था शुरू नहीं हुई है।
परिवहन निगम पर आरोप लगते रहे हैं कि वरिष्ठ नागरिक के नाम पर अन्य लोग भी मुफ्त यात्रा कर रहे हैं। इनकी डिटेल भी निगम के पास नहीं होती है। विभाग अब इस व्यवस्था में पारदर्शिता लाने जा रहा है। इसके लिए मुख्यालय ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्रा कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है। महाप्रबंधक परिचालन दीपक जैन ने बताया कि देहरादून में कार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के यात्री स्टेशन पर जाकर अपना पास बना सकते हैं। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा। जब तक सभी वरिष्ठ नागरिकों के पास नहीं बन जाते हैं तब तक पूर्व की भांति बसों में यात्रा की जा सकती है।
ये करना होगा
-वरिष्ठ नागरिकों को कार्ड बनवाने के लिए खुद रोडवेज स्टेशन पर जाना होगा।
-अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड और फोटो भी ले जानी होगी
-वहां फार्म भरना होगा। उनके फिंगर प्रिंट आधार कार्ड से मिलाए जाएंगे।