फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एनटीसीए ने नंधौर टाइगर रिजर्व को दी हरी झंडी

एनटीसीए ने नंधौर टाइगर रिजर्व को दी हरी झंडी

Fri, 10 Aug 2018 02:29 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
एनटीसीए ने नंधौर टाइगर रिजर्व को दी हरी झंडी
tiger
हल्द्वानी। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने नंधौर टाइगर रिजर्व बनाने को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। एनटीसीए ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से टाइगर रिजर्व का कोर और बफर जोन स्पष्ट प्रस्ताव देने को कहा है। वर्तमान में हल्द्वानी वन प्रभाग और अभयारण्य में 22 से ज्यादा बाघ हैं। क्षेत्र हाथियों समेत अन्य दुर्लभ वन्यजीवों के लिए भी प्रसिद्ध है।
विज्ञापन

नंधौर को टाइगर रिजर्व बनाने की कोशिश लंबे समय से चल रही है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है टाइगर रिजर्व बनने के बाद एनटीसीए से सीधे आर्थिक मदद व अन्य सहायता मिल सकेगी। राज्य सरकार के बजट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पर क्षेत्रीय लोग टाइगर रिजर्व का विरोध कर रहे हैं। अब वन विभाग के पास एनटीसीए के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्ट निशांत वर्मा का पत्र पहुंचा है। इसमें वन विभाग को वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 के तहत बफर और कोर जोन का प्रस्ताव देने को कहा है।
विज्ञापन



राज्य से कोर के अलावा बफर जोन का मांगा प्रस्ताव
260 स्क्वायर किमी क्षेत्रफल में अभी अभयारण्य है


तो गुमराह किया जा रहा था
हल्द्वानी। वर्तमान में नंधौर अभयारण्य 260 स्क्वायर किमी क्षेत्रफल को ही नंधौर टाइगर रिजर्व बनाने की बात कही जा रही थी, लेकिन एनटीसीए के प्रस्ताव से साफ हो गया है कि कोर जोन के अलावा बफर जोन भी शामिल होगा। सूत्रों के अनुसार बफर जोन में 560 स्क्वायर किमी का एरिया शामिल होगा। इसमें हल्द्वानी, तराई वन प्रभाग, चंपावत से लेकर नैनीताल वन प्रभाग का हिस्सा शामिल होगा। बफर जोन बनने से वानिकी, खनन समेत कई कार्यों पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed