फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हिमालय बचाने को जागरूकता रैली निकालेंगे व्यापारी

हिमालय बचाने को जागरूकता रैली निकालेंगे व्यापारी

Thu, 26 Jul 2018 02:14 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
हिमालय बचाने को जागरूकता रैली निकालेंगे व्यापारी
Himalaya
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का पर्यावरण संरक्षण एवं हिमालय संवर्धन के लिए हिमालय संरक्षण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ अक्तूबर के पहले हफ्ते में देहरादून से होगा। प्रांतीय महामंत्री नवीन वर्मा ने बताया कि इस अभियान का पहला चरण 2015 में हल्द्वानी से कुमाऊं के हिमालयी क्षेत्रों में जनजागरण यात्रा के रुप में हुआ था। वर्मा ने बताया कि इस बार यह अभियान गढ़वाल के हिमालयी क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ सीएम कर सकते हैं। रैली देहरादून से मसूरी बड़कोट, उत्तरकाशी, टिहरी, श्रीनगर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ से गोपेश्वर, चमोली में समाप्त होगी। रैली को सफ ल बनाने के लिए अगस्त से वर्मा, हर्षवर्धन पांडे, चमोली जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा अभियान चलाएंगे। वर्मा ने बताया कि सूबे के 19 जिलाध्यक्षों से अभियान में अपने जिले के बैनर के साथ सम्मिलित होने का आह्वान किया गया है। अभियान रथ नैनीताल में बनेगा, अन्य व्यवस्थाएं देहरादून में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed