{"_id":"5b54ea914f1c1b3d748b696d","slug":"111532291729-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी घटने से बढ़ जाएंगे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी घटने से बढ़ जाएंगे ग्राहक
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
gst
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जीएसटी संशोधन समिति ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर टैक्स स्लैब कम करने की घोषणा की है, इसके बाद लोगों को एसी, फ्रिज, एलईडी, वॉशिंग मशीन के दाम घटने का इंतजार है। व्यापारियों को भी उम्मीद है कि दाम घटने के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और 27 जुलाई से व्यापार में तेजी आएगी।
जीएसटी में 68 सेमी तक की एलईडी (टीवी), एसी, वाशिंग मशीन, फ्रिज को 28 फीसदी टैक्स स्लैब से हटा कर 18 फीसदी कर दिया गया है। एक ब्रांड का 32 इंच का एलईडी 30,000 की रेंज में उपलब्ध है। अभी इस पर 28 फीसदी जीएसटी है। अब इस पर 10 फीसदी कम कर 18 फीसदी कर दिया है। यानी इसमें दो से ढाई हजार रुपये तक की बचत हो सकती है। डहरिया निवासी एनडी बहुगुणा के अनुसार वह हाल में वॉशिंग मशीन खरीदने जा रहे थे। अब नई दरों के लागू होने के बाद ही खरीदारी करने जायेंगे। इधर, कारोबारियों का मानना है नये संशोधन से बेस प्राइस में अंतर आएगा। इसका फायदा ग्राहकों के साथ बाजार को भी पहुंचेगा।
टैक्स कम होने का क्या आधार है, क्या नियम है ये तो 27 को ही पता चल पाएगा। टैक्स कम होने से बेस प्राइस कम होगा इसका फायदा ग्राहकों को होगा।
-केके अरोरा, गुरु मां इंटरप्राइजेज
वैट खत्म होने के बाद जीएसटी लागू होने पर कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं आया। टैक्स 28 से 18 होने पर बेस प्राइस कम होगा। टैक्स कम होने से बाजार में ग्राहक बढ़ेंगे।
विज्ञापन
-मोहित गुप्ता, कुमाऊं इलेक्ट्रॉनिक्स
टैक्स की दर घटने बढ़ने से गणना ज्यादा प्रभावित नहीं होगी। हां टैक्स कम होने से रेट में कुछ तो गिरावट होगी। जो ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक बाजार तक लाने में मददगार हो सकती है।
- मयंक शर्मा, प्रबंधक एलजी