फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हैरतअंगेज करतबों ने रानीखेतवासियों को डाला हैरत में

हैरतअंगेज करतबों ने रानीखेतवासियों को डाला हैरत में

Sat, 02 Jun 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
हैरतअंगेज करतबों ने रानीखेतवासियों को डाला हैरत में
रानीखेत (अल्मोड़ा)। महाराष्ट्र से पहुंचीं मीरिया सैय्यद की टीम ने यहां केमू स्टेशन पर हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। मीरिया सैय्यद की टीम देश भर में कई स्थानों पर प्रदर्शन कर चुकी है। टीम के सदस्यों ने बालों से वाहन खींचकर वाहवाही लूटी, दांतों से भारी भरकम पत्थर उठाने पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। दोपहर यहां केमू स्टेशन स्थित कैंट के टैक्सी स्टैंड पर करतब देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रमेश बीरिया सहित तमाम सदस्यों ने पहले आंखों की पलकों से दो कुर्सियां उठाईं। इसके बाद हाथ से भारी भरकम पत्थर भी तोड़े। बाद में एक युवक दो लाठियों पर चढ़कर दौड़ लगाने लगा। रमेश बीरिया ने ही बालों में दो सिलेंडर बांधकर घुमाए। मीरिया सैय्यद ने बताया कि वह देशभर के विभिन्न राज्यों में सालभर करतब दिखाते हैं। यह उनका पारंपरिक पेशा है। आज तक हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए किसी भी सदस्य को चोट तक नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed