{"_id":"5b0c44444f1c1b996e8b52e7","slug":"111527530564-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीए की ओर से वाहनों का किराया नहीं बढ़ाए जाने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीए की ओर से वाहनों का किराया नहीं बढ़ाए जाने से आक्रोश
Updated Mon, 28 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पेट्रोल और डीजल के दामों में निरंतर बढ़ोतरी के बावजूद स्टेट ट्रांसपोर्ट अथारिटी (एसटीए) द्वारा लंबे समय से वाहनों का किराया नहीं बढ़ाए जाने से महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों में आक्रोश है। कहा कि इससे टैक्सी स्वामियों और चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने तय किया कि शीघ्र ही देहरादून जाकर गढ़वाल महासंघ को भी साथ लिया जाएगा और फिर वहीं वृहद आंदोलन भी शुरू किया जाएगा।
कुमाऊं मंडल महासंघ के अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने बताया कि गत दिनों सोमेश्वर में हुई बैठक में इन समस्याओं पर चर्चा भी हो चुकी है। अब देहरादून जाकर संघर्ष किया जाएगा। इसके लिए सभी संगठनों का सहयोग भी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसटीए ने पिछले पांच सालों से वाहनों के किराए में वृद्धि नहीं की है, जबकि इस बीच प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में एसटीए से भी वार्ता की जा चुकी है। वाहनों के किराए में वृद्धि नहीं करना टैक्सी मालिक और चालकों के हितों पर कुठारघात है। महासचिव जगदीश रौतेला, दीवान सिंह राणा, महेंद्र सिंह, चंदन सिंह आदि ने बताया कि शीघ्र पदाधिकारी देहरादून रवाना होंगे।