फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कैड़ारौ घाटी में पहुंचे सिलिंडर के वाहन

कैड़ारौ घाटी में पहुंचे सिलिंडर के वाहन

Mon, 28 May 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कैड़ारौ घाटी में पहुंचे सिलिंडर के वाहन
एलपीजी - फोटो : SELF
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तीन माह से रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत झेल रहे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। अमर उजाला की खबर का असर ही है कि एजेंसी ने खबर छपने के दूसरे दिन ही क्षेत्र के लिए दो वाहन उपलब्ध करा दिए। ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं सिरों पर सिलिंडर लेकर सड़क की तरफ दौड़ पड़ीं, हालांकि दो वाहन सिलिंडर भी कम पड़ गए। शीघ्र ही और वाहन भेजने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि कैड़ारौ घाटी क्षेत्र के ग्रामीण पिछले तीन माह से रसोई गैस सिलिंडर का अभाव झेल रहे थे। लोगों ने सिलिंडर आसपास की दुकानों में रखे थे, दुकानों में सिलिंडरों के ढेर लग गए। कई ग्रामीण फिर से लकड़ी का चूल्हा जलाने को विवश हो रहे थे। इस संबंध में अमर उजाला ने गत दिनों विस्तार पूर्वक खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के दूसरे दिन ही द्वाराहाट गैस एजेंसी से दो पिकप वाहन सिलिंडर क्षेत्र में पहुंचा दिए गए, लेकिन बड़ा क्षेत्र होने के कारण यह सिलिंडर कम पड़ गए, एजेंसी की तरफ से कल मंगलवार को फिर से छूटे क्षेत्रों में वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। देवभूमि जन सेवा समिति सहित स्थानीय लोगों ने अमर उजाला के इन प्रयासों की सराहना की है तथा अखबार का आभार जताया है।
विज्ञापन


तीन माह से उपभोक्ता झेल रहे थे किल्लत, चूल्हा जलाने को हो रहे थे मजबूर
छूटे क्षेत्रों में आज फिर जाएगा सिलिंडरों का वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed