{"_id":"5ad504364f1c1b3a0b8b4d6c","slug":"111523909686-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चन्यायालय की रियायत का फायदा उठाने में जुटे निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चन्यायालय की रियायत का फायदा उठाने में जुटे निजी स्कूल
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एनसीईआरटी किताबों के मामले में हाईकोर्ट से मिली रियायत का फायदा पब्लिक स्कूल उठाने लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हेम चंद्र कपिल की यह शिकायत है। कपिल का आरोप है कि कई पब्लिक स्कूलों ने किताबों की नई सूची जारी कर निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें भी अभिभावकों से खरीदने को कहा है।
हाईकोर्ट ने हाल ही में एनसीईआरटी किताबों के मामले में निजी स्कूलों को निजी प्रकाशकों की किताबें इस शर्त पर लागू करने की छूट दी थी कि इन किताबों की कीमत एनसीईआरटी किताबों के बराबर ही होगी। स्कूलों को सूची सरकार और एनसीईआरटी को भी सौंपने को कहा गया था। कपिल के मुताबिक निजी स्कूल अब जो सूची जारी कर रहे हैं उसमें निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें भी शामिल हैं। इधर, शिक्षा विभाग को शासन से मिलने वाली गाइड लाइन का इंतजार है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता का कहना है कि शासन से उच्चन्यायालय के आदेश के अनुरूप अभी दिशा निर्देश नहीं आए हैं।