फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वेस्ट प्लास्टिक से दवा, ईंधन और ऊर्जा बनाने की तैयारी

वेस्ट प्लास्टिक से दवा, ईंधन और ऊर्जा बनाने की तैयारी

Sun, 01 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट प्लास्टिक से दवा, ईंधन और ऊर्जा बनाने की तैयारी
नैनीताल में आविष्कार - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। अब नैनीताल में बेकार प्लास्टिक से दवा, ऊर्जा और ईंधन तैयार हो सकेगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में बेकार प्लास्टिक का री-साइकिलिंग प्लांट तैयार किया गया है। इस प्लांट का नाम स्वयं-भू डब्ल्यूआरएम- 2021 रखा गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हिमालय अध्ययन मिशन और जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान के सहयोग से कुविवि के डीएसबी परिसर के रसायन विभाग स्थित नैनोसाइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी सेंटर के शोध छात्रों ने स्वयं-भू डब्ल्यूआरएम- 2021 नाम का बेकार प्लास्टिक का री-साइकिलिंग प्लांट तैयार किया है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई इस अत्याधुनिक मशीन का प्रोजेक्ट 31 मार्च 2016 को कुविवि को मिला था। विवि के शोध छात्रों ने परियोजना अधिकारी डॉ. नंद गोपाल साहू के नेतृत्व में इसका काम जनवरी 2017 से शुरू किया। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत नैनीताल के आसपास के इलाकों से प्लास्टिक का बेकार सामान जमा किया जाएगा। इसमें नगर पालिका ने भी सहयोग का भरोसा दिया है। एकत्र प्लास्टिक को अलग-अलग वर्गों में बांटकर उसे साफ किया जाएगा। इसके बाद मशीन से री-साइकिलिंग की जाएगी। इस प्रक्रिया में ऊर्जा, ईंधन और कार्बन नैनोमटिरियल प्राप्त होंगे। इससे मिलने वाले कार्बन नैनोमटिरियल की एक ग्राम की कीमत दो सौ से सात सौ रुपये है। छात्रों का कहना है कि ये पदार्थ हमारे समाज के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इससे कम कीमत में दवा मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


क्या है कार्बन नैनोमटिरियल
विवि के डीएसबी परिसर में बेकार प्लास्टिक री-साइकिलिंग के लिए तैयार की गई स्वयं-भू डब्ल्यूआरएम- 2021 मशीन से बनने वाले कार्बन नैनोमटिरियल को ग्राफीन भी कहते हैं। ये पदार्थ ग्रेफाइड की एकल परत होता है, जिसका क्षेत्रफल अधिक होता है। इसका प्रयोग दवाओं, सोलर सेल, फ्यूल सेल और बायो सेंसर में किया जाता है। इससे बनने वाले उपकरण और दवाएं कम कीमत में मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन क्यों है स्वयं-भू
इस अत्याधुनिक मशीन का नाम स्वयं-भू इसलिए रखा गया है क्योंकि इसे स्टार्ट करने में थोड़ा सा डीजल लगता है। स्टार्ट होने के बाद ये वेस्ट प्लास्टिक की रिसाइक्लिंग के दौरान पैदा हुई गैसों को संपीड़ित करके उससे प्राप्त ईंधन से संचालित होती है।


ये रहे परियोजना में शामिल
पीआई डॉ.नंद गोपाल साहू, सीओपीआई प्रो.एबी मेलकानी, प्रो.सत्यपाल सिंह बिष्ट, डॉ. महेंद्र राणा, शोध छात्र संदीप, मनोज, सुनील ढ़ाली, नेहा, हिमानी, चेतना, नीमा, गौरव, भास्कर बोरा, विनय दीप पुनेठा, सीमा आदि रहे। इस परियोजना से जुड़े संदीप और मनोज को देहरादून में आयोजित एक सेमिनार में कार्बन नैनोमटिरियल व वेस्ट मैनेजमैंट प्रोजेक्ट के लिए यूएसएसटीसी ने 2017-18 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed