फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गजब हाल: परीक्षा शुरू और अब भी भरे जा रहे परीक्षा फार्म

गजब हाल: परीक्षा शुरू और अब भी भरे जा रहे परीक्षा फार्म

Fri, 16 Mar 2018 02:34 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
गजब हाल: परीक्षा शुरू और अब भी भरे जा रहे परीक्षा फार्म
लायंस स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्थाओं का गजब हाल है। परीक्षाएं चल रही हैं और छात्रों को इसी दौरान फार्म भरकर इम्तिहान में बैठने की छूट दे दी गई है। कहा गया है कि एमबीपीजी कालेज में पढ़ने वाले संस्थागत छात्र अगर फार्म नहीं भर सके हैं और परीक्षा में बैठना चाहते हैं तो प्रश्नपत्र की परीक्षा से पहले कालेज में आकर फार्म भरकर परीक्षा में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन

एमबी कॉलेज में स्नातक के बीए, बीकॉम और बीएससी तृतीय वर्ष के संस्थागत छात्रों के परीक्षा फार्म अभी भी भरे जा रहे हैं। बताते हैं कि स्नातक तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे, ऐसे छात्रों के संबंध में कुमाऊं विश्वविद्यालय से निर्देश आए हैं कि जिन संस्थागत विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क पहली मार्च से पूर्व जमा है उन्हें परीक्षा फार्म भरवाकर परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी जाए। विश्वविद्यालय का यह आदेश बुधवार रात करीब पौने दस बजे ही कॉलेज प्रशासन को मिला था। इसी आधार पर पहले दिन फार्म भरने से वंचित संस्थागत छात्रों से परीक्षा फार्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें परीक्षा में बैठा दिया गया। कॉलेज की परीक्षा प्रभारी डॉ. पूर्णिमा भटनागर ने बताया कि संस्थागत विद्यार्थी प्रश्नपत्र होने से एक दिन पहले कॉलेज में आकर अपना परीक्षा फार्म भर कर प्रवेश पत्र हासिल कर लें ताकि उन्हें परीक्षा के दिन परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed