{"_id":"59adc03a4f1c1be0278b5355","slug":"111504559162-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अगर आप खुले और नालों में कूड़ा फेंक रहे हैं, तो अब ऐसा न करें। नगर निगम अब खुले में कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगाने जा रहा है। निगम ने इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत नगर निगम हल्द्वानी को डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने के लिए गाड़ियां मिलनी शुरू हो गई हैं। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी की है। टेंडर आमंत्रित होने के बाद नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करना शुरू कर देगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि इस माह के अंत तक कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद खुले में कूड़ा फेंकने पर जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे कड़ाई से लागू किया जाएगा।