फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब रिटायर्ड परिचालकों की भर्ती करेगा रोडवेज

अब रिटायर्ड परिचालकों की भर्ती करेगा रोडवेज

Fri, 23 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
अब रिटायर्ड परिचालकों की भर्ती करेगा रोडवेज
अब रिटायर्ड परिचालकों की भर्ती करेगा रोडवेज
विज्ञापन

हल्द्वानी।
अव्यवस्थाओं के लिए बदनाम रहने वाला उत्तराखंड परिवहन निगम अब अजीब तरह का निर्णय लेते हुए रिटायर्ड हो चुके परिचालकों को संविदा पर दोबारा भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। प्रबंधन ने 65 वर्ष से कम उम्र के रिटायर्ड परिचालकों से आवेदन मांगे हैं। महाप्रबंधक ने सभी डिपो के एआरएम को इसकी सूचना भेज दी है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में संविदा पर चालकों की भर्ती के बाद परिचालकों की भी नियुक्ति की तैयारी चल रही है। निगम में परिचालकों की कमी है, लेकिन प्रबंधन इसकी भरपाई के लिए बेरोजगारों को मौका देने के बजाय रिटायर्ड हो चुके परिचालकों को संविदा पर दोबारा रखने की योजना बना रहा है। आवेदन के लिए परिचालक की उम्र 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रबंधन का कहना है कि यह व्यवस्था दिसंबर 2017 तक लागू रहेगी। इसके बाद निगम आवश्यकता के दृष्टिगत इस अवधि को आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कार्मिक को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र व परिचालक लाइसेंस प्रस्तुत करना होगा। परिचालकों को नौकरी प्राप्त करने के लिए दस हजार रुपये बतौर गारंटी जमा कराने होंगे। उन्हें भी पूर्व में भर्ती संविदा चालकों की ही भांति प्रति किमी दर, रात्रि विश्राम भत्ता व प्रोत्साहन भत्ता आदि दिया जाएगा। परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने सभी सहायक महाप्रबंधकों को सूचना से संबंधित पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगार युवकों के साथ खिलवाड़ कर रहा है रोडवेज : पपनै
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपने ने रोडवेज प्रबंधन के इस निर्णय को तुगलकी फरमान करार दिया है। उन्होंने कहा कि बाह्यस्रोत के 170 कर्मचारियों की अपील अब भी निगम बोर्ड में लंबित है। इनकी अनदेखी की जा रही है। पपने ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों को दोबारा भर्ती करने का फैसला राज्य की बेरोजगार युवकों के साथ भी खिलवाड़ है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed