फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिक्षा सचिव को हाइकोर्ट ने तलब किया

शिक्षा सचिव को हाइकोर्ट ने तलब किया

Wed, 21 Jun 2017 02:36 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा सचिव को हाइकोर्ट ने तलब किया
शिक्षा सचिव को हाइकोर्ट ने किया तलब
विज्ञापन

नैनीताल। हाइकोर्ट ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार करने के आदेश का अनुपालन न करने को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा सचिव को 22 जून को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजीव शर्मा एवं न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ के समक्ष मंगलवार को मामले की सुनवाई हुई। देहरादून निवासी दीपक राणा ने हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सभी सरकारी स्कूलों की व्यवस्था बहुत खराब है। स्कूल भवन खराब स्थिति में हैं और छात्र जमीन पर बैठकर पढ़ते हैं। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 19 नवंबर 2016 को आदेश पारित किया था कि तीन माह में सरकारी स्कूलों में बेंच, डेस्क, चॉक और डस्टर के साथ ब्लैक बोर्ड, कंप्यूटर, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालय होना चाहिए। माध्यमिक तक के छात्रों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाए, छात्रों के लिए दो यूनिफार्म होनी चाहिए। स्कूलों के भवन दुरुस्त होने चाहिए और स्कूलों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। गर्मी में पर्याप्त पंखे और ठंड के दिनों में हीटर की व्यवस्था होनी चाहिए। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बीस हजार रुपये का अतिरिक्त अनुदान मदरसों को देने के निर्देश भी दिए थे। न्यायालय ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले छात्र-छात्राओं को सहायता देने को कहा था। कोर्ट ने कहा था कि आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षा सचिव व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। मंगलवार को कोर्ट में याचिकाकर्ता ने कहा कि कोर्ट के इन आदेशों का पालन अभी तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed