फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टेंडर फार्म फटे तो हो गया बखेड़ा

टेंडर फार्म फटे तो हो गया बखेड़ा

Sun, 18 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
टेंडर फार्म फटे तो हो गया बखेड़ा
टेंडर फार्म फटे तो हो गया बखेड़ा
विज्ञापन

हल्द्वानी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में दो ठेकेदारों का टेंडर फार्म फटने पर समर्थकों ने प्राचार्य के समक्ष हंगामा खड़ा कर दिया। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने कुछ देर बाद टेंडर निरस्त कर दिया। टेंडर के लिए एक जुलाई की तारीख निर्धारित की गई है।
सुशीला तिवारी अस्पताल में पार्किंग के लिए टेंडर डालने के लिए शनिवार दोपहर दो बजे अंतिम समय निर्धारित किया गया था। टेंडर तीन बजे खोलने की घोषणा की गई थी। टेंडर डालने के लिए दो ठेकेदारों दीपक दानी और वकील अहमद ने आरोप लगाया कि उनका टेंडर फार्म अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया है। कुछ देर बाद बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा, कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी सहित काफी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

इस बीच तीन ठेकेदार दिल्ली की एएसएन फर्म, जसपुर के नवीन अग्रवाल और हल्द्वानी के संजीव कुमार टेंडर डाल चुके थे। ठेकेदारों के समर्थकों ने प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के समक्ष हंगामा खड़ा कर दिया। वे टेंडर निरस्त करने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ने पर प्राचार्य ने टेंडर निरस्त करने की घोषणा कर दी। टेंडर की अगली तिथि निर्धारित करने के लिए प्राचार्य ने बैठक बुलाई। बैठक के दौरान टेंडर के लिए अगली तिथि एक जुलाई को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर फाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
प्राचार्य ने कहा कि इस मामले में सीसीटीवी से जांच करने के बाद टेंडर फाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी हैरत में है कि दिन दहाड़े कौन टेंडर फाड़ने आया है। ठेकेदार भी टेंडर फाड़ने वालों को पहचान नहीं सके हैं। सवालों के घेरे में फिर ठेकेदार आ गए हैं। सवाल यह उठता है कि किसी को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर फार्म तो नहीं फाड़ा गया है।

वर्षों से नहीं हो रहा था पार्किंग के टेंडर

मेडिकल कॉलेज के कार्यालय के अनुसार अस्पताल की पार्किंग जुलाई 2006 से 28 फरवरी 2016 तक उमंग वासुदेव ने बगैर टेंडर संचालित किया था। इसके बाद नगर निगम की तर्ज पर एक मार्च 16 को संजय जायसवाल ने पार्किंग का ठेका लिया जो अब तक जारी है। इस मामले में कई बार टेंडर आमंत्रित किए गए, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित करना पड़ा।


कैंटीन की टेंडर के लिए लगेगी फोर्स
प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने अधीनस्थ अधिकारियों को कैंटीन के लिए होने वाली ई टेंडर के दौरान फोर्स तैनात करने के निर्दे दिए हैं। शनिवार को टेंडर फाड़ने की घटना के बाद मेडिकल कालेज प्रशासन सतर्क हो गया है। कैंटीन के लिए ई टेंडर 19 जून से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed