फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   11 people riding on three bikes without DL and helmet reached Nainital from Kichha

Nainital: तीन दोपहिया पर 11 सवार...न डीएल-न हेलमेट, दो जिले और तीन कोतवाली और तीन थानों की पुलिस को दिया चकमा

Wed, 15 Jan 2025 10:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 15 Jan 2025 10:28 AM IST
सार

किच्छा से तीन दोपहिया वाहनों में 11 लोग बिना हेलमेट और बिना डीएल नैनीताल पहुंच गए। लेकिन किच्छा से नैनीताल तक बाइक सवार पुलिस की नजर में नहीं आए। हालांकि नैनीताल में पुलिस ने तीनों वाहनों को रोककर वाहन सीज समेत चलानी कार्रवाई की।

विज्ञापन
11 people riding on three bikes without DL and helmet reached Nainital from Kichha
एक बाइक पर बिना हेलमेट सवार चार लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लचीला बर्ताव कर रही है। इसी कारण मंगलवार को किच्छा से तीन दोपहिया वाहनों में 11 लोग बिना हेलमेट और बिना डीएल नैनीताल पहुंच गए। लेकिन किच्छा से नैनीताल तक बाइक सवार पुलिस की नजर में नहीं आए। हालांकि नैनीताल में पुलिस ने तीनों वाहनों को रोककर वाहन सीज समेत चलानी कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सायं लगभग चार बजे तल्लीताल क्षेत्र में दो बाइक में चार-चार और एक स्कूटी में तीन युवक बिना हेलमेट डांठ पर पहुंचे। एएसआई सुनील कुमार ने कांस्टेबल के साथ तीनों वाहनों को रोक लिया। जब तीनों दो पहिंया वाहनों में सवार युवकों से डीएल मांगा गया तो उनके पास डीएल नहीं मिला, ना ही वाहनों के दस्तावेज मिले। दो बाइक को नाबालिग चलाते पाए गए। तीन दोपहिंया वाहनों में 11 युवकों को सवार देख पुलिस भी दंग रह गई। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह किच्छा से नैनीताल घूमने के लिए आये थे।

विज्ञापन


चार-चार युवकों को बाइक में बिना हैमलमेट के किच्छा से नैनीताल पहुंचने पर लोगों ने पुलिस पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। हांलाकि नैनीताल में पुलिस ने युवकों के दो पहिंया वाहन जब्त कर लिए। एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि दो बाइकें नाबालिगों की ओर से चलाई जा रही थी, जिन्हें सीज कर दिया हैं। बाइक किच्छा निवासी कैलाश लाल व माया के नाम पर हैं। वहीं स्कूटी चालक राजू गिरी के खिलाफ कोर्ट चालान की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना लाइसेंस बाइक दौड़ाने और पुलिस से अभद्रता करने पर कार्रवाई
यातायात पुलिस के टीएसआई हरीश फ़र्त्याल व कांस्टेबल अमित आर्य मंगलवार को मल्लीताल क्षेत्र में जाँच में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देख फरार होने लगा। पुलिस ने वायरलेस पर बाइक सवार के भागने की सूचना प्रसारित की। यातायात पुलिस ने उसे मस्जिद चौराहे पर रोक लिया। जब युवक से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया तो वह पुलिस कर्मी से ही भिड़ गया। मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों को देख वह मौके से फरार हो गया लेकिन बाद में पुलिस ने उसे फिर दबोच लिया। टीएसआई हरीश फ़र्त्याल ने बताया कि बिना डीएल बाइक चलाने पर रुद्रपुर निवासी फैज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक संख्या यूके 06 एएच 5546 को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed