{"_id":"64dd3add13cd99d3be02b80b","slug":"11-officials-with-disproportionate-assets-are-being-probed-murugesan-haldwani-news-c-8-1-hld1023-209991-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय से अधिक संपत्ति रखने वाले 11 अधिकारियों की हो रही है जांच : मुरुगेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय से अधिक संपत्ति रखने वाले 11 अधिकारियों की हो रही है जांच : मुरुगेशन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विजिलेंस के निदेशक वी मुरुगेशन ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति रखने वाले 11 अधिकारियों की विजिलेंस जांच चल रही है। जांच में तथ्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने दरोगा भर्ती घोटाले मामले में बताया कि इसकी जांच जल्द पूरी हो जाएगी।
विजिलेंस निदेशक बनने के बाद बुधवार को पहली बार वी मुरुगेशन हल्द्वानी सेक्टर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों और विवेचकों के साथ बैठक कर अब तक प्रगति की समीक्षा की। कॉर्बेट पार्क में पेड़ों के अवैध कटान मामले में चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए।
पत्रकारों से वार्ता में निदेशक ने बताया कि 11 अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत मिली हैं। विजिलेंस इसकी जांच कर रही है। तथ्य जुटाए जा रहे हैं। तथ्य जुटाने के बाद शासन को भेजा जाएगा और मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
मुरुगेशन ने कहा कि दरोगा भर्ती घोटाले की जांच तेज कर दी है। 20 दरोगा पर पहले कार्रवाई हो चुकी है। जांच में जैसे-जैसे तथ्य मिल रहे हैं। उस आधार पर आगे बढ़ा जा रहा है। इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा, सीओ अनिल मनराल, दीपशिखा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
एडीजी टेलीकॉम ने किया कमांड सेंटर का निरीक्षण
हल्द्वानी। एडीजी टेलीकॉम वी. मुरुगेशन ने बहुउद्देशीय भवन स्थित हल्द्वानी सिटी कंट्रोल रूम और कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी कुमाऊं रेंज डॉ. नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह आदि मौजूद रहे।