फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नहीं बंद होगी डायलिसिस, पौने तीन करोड़ रुपये मिले

नहीं बंद होगी डायलिसिस, पौने तीन करोड़ रुपये मिले

Sat, 30 Mar 2019 02:27 AM IST
navin chandra navin navin
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
नहीं बंद होगी डायलिसिस, पौने तीन करोड़ रुपये मिले
hundred rupees new note
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में पीपीपी मोड पर लोगों को मिल रही डायलिसिस सुविधा नहीं बंद होगी। पिछले वर्ष बीपीएल का भुगतान न होने से कंपनी ने डायलिसिस सेवा बंद करने की चेतावनी दी थी। कंपनी को पौने तीन करोड़ रुपये का भुगतान शासन से हुआ है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में चल रहे नेफ्रोप्लस डायलिसिस सेंटर में बीपीएल मरीजों की डायलिसिस निशुल्क होती है। जनवरी 2018 से बीपीएल मरीजों की डायलिसिस का भुगतना नहीं हुआ था। इस कारण नेफ्रोप्लस प्रबंधन ने डायलिसिस करने में असमर्थता जता दी थी। बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ.एसबी ओली ने बताया कि 2 करोड़ 70 लाख रुपये का भुगतान अस्पताल के पास आ गया है। ट्रेजरी में बिल लगाया गया है और एक-दो दिन में कंपनी को भुगतान कर दिया जाएगा। कंपनी के प्रबंधक महेंद्र बिष्ट ने बताया कि चार करोड़ के सापेक्ष 70 फीसदी भुगतान हुआ है। एक-दो दिन में धनराशि मिलने की उम्मीद है। बताया कि डायलिसिस सेवा सुचारु रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन


नहीं बंद होगी डायलिसिस, पौने तीन करोड़ रुपये मिले
ट्रेजरी में लगा है बिल, जल्द हो जाएगा भुगतान
पिछले वर्ष बीपीएल मरीजों के डायलिसिस का चार करोड़ हैं बकाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed