फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चीन की मछली खत्म करेगी सरिताताल झील की गंदगी

चीन की मछली खत्म करेगी सरिताताल झील की गंदगी

Sat, 02 Mar 2019 02:02 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
चीन की मछली खत्म करेगी सरिताताल झील की गंदगी
नदी किनारे मृत पड़ी हुईं मछलियां
नैनीताल। चीनी मूल की ग्रास कॉर्प मछली सरोवरनगरी की प्रसिद्ध सरिताताल झील की गंदगी, घासफूस को खत्म करेगी। मत्स्य विभाग अप्रैल में 20 हजार मछली के बच्चे झील में डालने जा रहा है। यह मछली झील की काई, घासफूस खाकर झील के पानी को स्वच्छ बनाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों सरिताताल झील में भारी गंदगी हो गई थी। इसके चलते झील का पानी गंदा हो गया। तमाम प्रयासों के बाद भी झील का पानी स्वच्छ नहीं किया जा सका। ऐसे में झील को सुखाने पर विचार किया जाने लगा। अब मत्स्य विभाग ने झील को स्वच्छ रखने के लिए ग्रास कॉर्प मछली इसमें डालने का फैसला लिया है। यह मछली चीन मूल की है। यह 18 किलो वजन तक होती है। यह झील में उगने वाली घास और काई को खा जाती है। इससे पानी साफ हो जाता है। देखने में सुंदर होने के कारण यह मछली पर्यटकों का भी मन भी मोह लेती है। मत्स्य विभाग ने पिछले दिनों इस मछली के 20 हजार बच्चे ऊधमसिंह नगर जिले से खरीदने का फैसला लिया है। यह बच्चे अप्रैल के प्रथम सप्ताह झील में छोड़ दिए जाएंगे। सिंचाई विभाग सरिताताल झील के सौंदर्यीकरण की भी योजना बना रहा है। झील को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए यह कवायद की जा रही है। मत्स्य विभाग के निरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि झील को स्वच्छ रखने में यह मछली बहुत मददगार साबित होगी।
विज्ञापन



चीन की मछली खत्म करेगी सरिताताल झील की गंदगी
राइना की ग्रास कॉर्प मछली खत्म करेगी सरिताताल झील की गंदगी
20 हजार मछली छोड़ी जाएंगी झील में
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सिंचाई विभाग ने बनाई योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed