फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एसटीएच में नियुक्त होंगे 12 विशेषज्ञ च िकित्सक: त्रिवेंद्र

एसटीएच में नियुक्त होंगे 12 विशेषज्ञ च िकित्सक: त्रिवेंद्र

Thu, 29 Nov 2018 01:27 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
एसटीएच में नियुक्त होंगे 12 विशेषज्ञ च िकित्सक: त्रिवेंद्र
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार जल्द ही सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करेगी। डॉक्टरों की तैनाती के आदेश मंगलवार की रात जारी कर दिए गए हैं। एसटीएच में बर्न यूनिट स्थापित करने के साथ ही राजकीय मेडिकल कालेजों में तैनात प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों और असिस्टेंट प्रोफेसरों का वेतन उच्चीकृत किया जाएगा। उन्होंने कैंसर अस्पताल के निर्माण के साथ-साथ उसमें अलग-अलग श्रेणी के 150 पद सृजित करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

बुधवार को हल्द्वानी में पौने सात करोड़ की लागत से बने महिला अस्पताल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महिला अस्पताल 30 बेड से बढ़कर 100 बेड का हो जाएगा। 84 बेड सामान्य वर्ग के लिए, चार बेड एनसीयूसी के लिए और 12 बेड नवजातों के लिए होंगे। नए भवन में बेसमेंट के अलावा चार तल हैं। जहां लिफ्ट के अलावा रैंप और मिनी ट्यूवेल की भी व्यवस्था है। प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आयुष्मान भारत व आयुष्मान उत्तराखंड योजना राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत प्रदेश सरकार राज्य के सभी 23 लाख परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक के इलाज का खर्च उठाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री और विधायक बंशीधर भगत ने सीएम से बेस अस्पताल में फिजिशियन और न्यूरोसर्जन की तैनाती कराने की मांग की।
विज्ञापन


एसटीएच में नियुक्त होंगे 12 विशेषज्ञ डॉक्टर: त्रिवेंद्र
प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों और असिस्टेंट प्रोफेसरों का वेतन होगा उच्चीकृत
मुख्यमंत्री ने किया पौने सात करोड़ की लागत से हल्द्वानी में बने महिला अस्पताल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
150 पद सृजित होंगे कैंसर अस्पताल के लिए अलग-अलग श्रेणी के
30 बेड से 100 बेड का हुआ महिला अस्पताल

तीन अस्पतालों को पीपीपी मोड में सौंपा जाएगा
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी पर है। रामनगर, सल्ट और टिहरी के सरकारी अस्पतालों को पीपीपी मोड में सौंपने के बाद 33 डॉक्टरों का क्लस्टर बनाया जाएगा। प्रदेश में एक हजार से अधिक डॉक्टरों की नियुक्ति कर 75 फीसदी रिक्त पद भरे जा चुके हैं। टेलीमेडिसिन, टेली कार्डियोलॉजी और टेली रेडियोलॉजी जैसी सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा
सरकार हर जिले में एक करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से आईसीयू स्थापित करेगी और अगले वित्तीय वर्ष में हर जिला अस्पताल में आईसीयू से लैस होगा।
मेडिकल कालेज से पढ़कर आने वाले 50 डॉक्टरों को महिला अस्पताल में तैनात किया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों के लिए 138 पद विज्ञापित किए जाएंगे।
प्रदेश में डाक्टरों के 2700 पद सृजित हैं। सरकार इस वर्ष 500 डॉक्टर नए नियुक्त करेगी।
सरकार मेरा सामाजिक दायित्व कार्यक्रम शुरू कर रही है। इसके तहत प्राइवेट डॉक्टरों से वार्ता कर उनकी सेवाएं सरकारी अस्पतालों में भी ली जाएंगी।

ये रहे मौजूद
हल्द्वानी। कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, मेयर डॉ. जोगेंदर सिंह रौतेला, सीएम के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, बिंदेश गुप्ता, तरुण बंसल, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, सुरेश तिवारी, रघुवर जोशी, राजेंद्र तिवारी, प्रकाश रावत, योगेश रजवार, मुकेश बोरा, गोविंद ताकुली, मनोज साह, दिनेश खुल्बे, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश गरजौला, स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डा. आरके पांडे, सचिव चिकित्सा स्वास्थ नितेश कुमार झा, कमिश्नर राजीव रौतेला, आईजी पूरन सिंह रावत, डीएम विनोद कुमार सुमन, एसडीएम एपी वाजपेयी, सीएमओ डॉ. भारती राणा, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. भागीरथी जोशी, अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed