{"_id":"5be491cfbdec22696e0e5691","slug":"101541706191-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहार महोत्सव कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोहार महोत्सव कल से
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
himalaya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जोहारी शौका समाज का नौवां जोहार महोत्सव 10 और 11 नवंबर को एमबी इंटर कॉलेज परिसर में होगा। दोनहरिया स्थित जोहार मिलन केंद्र में जगह की कमी की वजह से इस बार एमबी इंटर कॉलेज मैदान में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू और सांस्कृतिक सचिव नरेंद्र टोलिया ने बताया कि जोहार के रहन-सहन, खानपान, पारंपरिक वेशभूषा का कलाकार जलवा बिखेरेंगे। संस्था महासचिव भूपेंद्र जंगपांगी ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक कुंदन सिंह जंगपांगी और दिल्ली में बीएसएफ के डीआईजी भगत सिंह टोलिया करेंगे। संस्था के कैलाश धर्मशक्तू ने बताया कि 10 नवंबर को जोहार मिलन केंद्र से पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा। जोहार क्षेत्र में पाए जाने वाली सभी वस्तुओं और व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे। जोहार महोत्सव में इंडिया के मस्त कलंदर के कलाकार विक्रम बोरा भी जलवा बिखेरेंगे। इस दौरान जोहारी शौका वेशभूषा एवं वाद्य यंत्रों की आकर्षक झांकी, जोहारी शौका वेशभूषा में ढुस्का, चांचरी, जोहारी शौका गौरव सम्मान, छितकू-हिवांल सांस्कृतिक समिति दरकोट की प्रस्तुति, जोहारी शौका व्यंजन प्रतियोगिता होगी। विभिन्न ऊनी उत्पादों, पहाड़ी व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।