{"_id":"5b539d894f1c1b54208b46bd","slug":"101532206473-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौलापार के ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौलापार के ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर में किया प्रदर्शन
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौलापार के किसान सिंचाई के लिए पानी न मिलने से परेशान हैं। किसानों ने डीएम कैंप कार्यालय में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही और पानी की गलत वितरण प्रणाली के कारण उनकी फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। अभी तक कई किसान धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बनी समानांतर नहर की मरम्मत करा पूरी क्षमता से पानी उपलब्ध कराया जाए। गौला बैराज में पानी की कमी होने पर क्षेत्र का पूरा हिस्सा दिया जाए। गौलापार क्षेत्र की क्षतिग्रस्त मुख्य नहरों, ताश, ताले, गेटों की मरम्मत कर टेल तक पानी पहुंचाया जाए। टर्न रोस्टर के दिन सक्षम अधिकारी, पुलिस की मौजूदगी में टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। प्रदर्शन करने वालों में बीडीसी सदस्य नरेंद्र सिंह चुफाल, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह चुफाल, जगदीश सिंह, सोनू पौड़ियाल, बलजीत सिंह, नानू चुफाल, ललित सिंह बर्गली, नारायण सिंह रैक्वाल, जीवन पलड़िया, प्रकाश बिष्ट, बालम सिंह बिष्ट आदि थे।