{"_id":"5b144a344f1c1b624d8b4894","slug":"101528056372-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच और छह को आ सकती है आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच और छह को आ सकती है आंधी
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बार फिर पांच और छह जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आंधी की संभावना जताई है। आंधी की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की भी संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को झमाझम बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली थी। रविवार को सुबह चटख धूप खिली थी। हालांकि दोपहर बाद सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल शुरू हो गया। बावजूद इसके उमस और गर्मी का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।
70 से 80 किमी प्रतिघंटा की होगी रफ्तार, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना
बढ़ा तापमान तो गर्मी और उमस का हुआ एहसास
विज्ञापन
70 से 80 किमी प्रतिघंटा की होगी रफ्तार, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना
बढ़ा तापमान तो गर्मी और उमस का हुआ एहसास