{"_id":"5b1426af4f1c1bf16e8b5ff7","slug":"101528047279-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जकार्ता में भारतीय हैंडबाल टीम का प्रशिक्षक होंगे भुवन भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जकार्ता में भारतीय हैंडबाल टीम का प्रशिक्षक होंगे भुवन भट्ट
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। 18 अगस्त से दो सितंबर तक जकार्ता (इंडोनेशिया) में प्रस्तावित 18वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हैंडबाल टीम के प्रशिक्षक के रूप में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ईड़ा के प्रधानाध्यापक भुवन चंद्र भट्ट का चयन हुआ है। वह चार जून से 13 अगस्त तक फैजाबाद में होने वाले शिविर में भाग लेंगे। इसके बाद जकार्ता जाएंगे।
मालूम हो कि भुवन भट्ट पूर्व में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। वह प्रशिक्षक के रूप में विदेशों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले शिक्षा विभाग के पहले व्यक्ति हैं। उनकी इस उपलब्धि पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने खुशी जताई है। शिविर में भाग लेने के लिए भट्ट फैजाबाद रवाना हो चुके हैं।