{"_id":"5ad504164f1c1b62098b4f79","slug":"101523909654-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अत्याचारों के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अत्याचारों के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कॉलेज के छात्र- छात्राओं और सामाजिक संगठनों ने महिला अत्याचारों के खिलाफ बुद्ध पार्क से लेकर कालू सिद्ध मंदिर तक मशाल जुलूस निकाला। लोगों का आरोप था कि ढीली कानून व्यवस्था के चलते महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे है। इस मामले में केंद्र सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए।
बुद्ध पार्क से मशाल जुलूस थामे लोग बलात्कारी को फांसी की सजा देने के लिए नारे लगाए। इस मौके पर छात्रनेता मीमांसा आर्या ने कहा कि रेप कल्चर के खिलाफ देश में सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। ढीली कानून व्यवस्था के चलते अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। दीपांशु जोशी ने देश में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग की। व्यापारी नेता जसविंंदर सिंह भसीन ने कहा कि इस मुद्दे पर धर्म से ऊपर उठकर सोचना होगा। जुलूस में आनंद रावत, रिम्पी बिष्ट, तनुजा जोशी, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, ललित जोशी, शांति जीना, उषा मुकेश, विजय पाल, अवनीश राजपाल, जूही चुफाल, हरीश आर्या, पंकज आर्य, दया कार्की, मनोज नेगी शैलेंद्र दानू आदि मौजूद रहे।
दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन
हल्द्वानी। कठुवा और उन्नाव में हुई दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा पर विधायक को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने दोषियों को सजा देने और पीड़ितों को न्याय देने की मांग की।
विज्ञापन
सोमवार को दोनों घटनाओं के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से देश शर्मसार हुआ है।
प्रदर्शन मेें राजकौर, निर्मला आर्य, सबनम, गुड्डी, यासमीन, पार्वती देवी, श्रीकांत खंडेलवाल, देवेंद्र सिंह कोटलिया, लक्ष्मण भट्ट, अमृत सिंह, रईसुल हसन, हरीश पांडेय, त्रिलोचन जोशी, साकिर हुसैन अंसारी, कमलेश पांडेय, मुबारक अली, आरिफ अंसारी, सोनू शर्मा, नफीस, सुरेश खाती, मोहन धारियाल आदि थे।
अपराध रोकने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा
रामनगर (नैनीताल)। प्रगतिशील महिला एकता मंच ने एसडीएम परितोष वर्मा, परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने महाविद्यालय प्राचार्या हेमा प्रसाद के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे। ज्ञापन में इन संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर हिंसा समेत यूपी के उन्नाव, जम्मू कश्मीर में हुए दुष्कर्म की निंदा की। उन्होंने मामलों की निष्पक्ष जांच करा सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।