फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कब ठीक होंगे नलकूप, कब मिलेगा पानी

कब ठीक होंगे नलकूप, कब मिलेगा पानी

Mon, 16 Apr 2018 01:37 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
कब ठीक होंगे नलकूप, कब मिलेगा पानी
हल्द्वानी। शहर की पेयजल सप्लाई से जुड़े कई नलकूप खराब हैं। नलकूप खराब होने से कई इलाकों में पेयजल संकट बना है। लोग निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर है। जलसंस्थान प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से खराब नलकूपों की मरम्मत नहीं करने से क्षेत्रवासियों ने जबरदस्त आक्रोश है। क्षेत्र के लोग कई बार जलसंस्थान दफ्तर आकर गुहार लगा चुके हैं लेकिन विभाग नलकूपों को ठीक नहीं करा पा रहा है। लोगों ने जल्द पेयजल सप्लाई सामान्य नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बिठौरियां नंबर दो का नलकूप डेढ़ महीने से खराब पड़ा है। खेड़ा का नलकूप एक माह तक खराब होने के बाद ठीक किया गया। लेकिन एक हफ्ते बाद फिर खराब हो गया। जलसंस्थान खराब नलकूपों की मोटर ठीक नहीं करा पाया है। प्रभावित इलाके के लोगों ने जलसंस्थान के अफसरों से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed