{"_id":"5a8de0444f1c1ba0268bb80a","slug":"101519247428-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 44 डिग्री कालेजों में शिक्षकों को चार माह से वेतन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 44 डिग्री कालेजों में शिक्षकों को चार माह से वेतन नहीं
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उच्चशिक्षा विभाग में शिक्षकों को वेतन देने के लाले पड़ गए हैं। हाल यह है कि प्रदेश के दूरस्थ स्थानों में संचालित करीब 44 डिग्री कॉलेजों में तैनात शिक्षकों को चार महीने से वेतन नहीं मिल सका है। उच्चशिक्षा का खजाना खाली होने से डिग्री कॉलेजों के 400 से अधिक शिक्षक वेतन न मिलने से परेशान हैं। उनके सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है।
राज्य में उच्चशिक्षा विभाग के 118 राजकीय महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें से जो महाविद्यालय नान प्लान के तहत चल रहे हैं उनमें तो शिक्षकों को वेतन वितरण में कोई दिक्कत नहीं हो रही लेकिन प्लान के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। उच्चशिक्षा निदेशालय से वेतन वितरण के लिए बजट न भेजने के कारण यह स्थिति आई है।
हल्द्वानी के राजकीय महिला महाविद्यालय, दोषापानी, बेतालघाट, कोटाबाग समेत पहाड़ के कई महाविद्यालयों के शिक्षक वेतन के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। उनकी समस्या उच्चशिक्षा निदेशालय में कोई सुनने को तैयार नहीं है। एक ओर उच्चशिक्षामंत्री डॉ. धनसिंह रावत तमाम दावे करते घूम रहे हैं और दूसरी और राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों को वेतन तक नहीं बंट पा रहा है। इधर, उच्चशिक्षा निदेशालय की ओर से बुधवार को वेतन भेजने की बात की जा रही है। हालांकि महाविद्यालयों को बजट मिलने के बाद वहां से वेतन बिल बनाकर ट्रेजरी को भेजे जाएंगे और ट्रेजरी में फिडिंग में लगने वाले समय से एक हफ्ते से पहले वेतन की उम्मीद नहीं दिखती।