{"_id":"5a4943794f1c1b0b788b5d85","slug":"101514750841-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रितुराज, निकिता और गुरप्रीत को मिला टिकट टू वॉक वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रितुराज, निकिता और गुरप्रीत को मिला टिकट टू वॉक वे
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गो क्लीन गो ग्रीन संस्था, अमर उजाला और वॉक वे के सहयोग से खुद से वादा करें खुद ही निभाएं, हमसे सम्मान पाए कार्यक्रम का रविवार को आगाज हो गया। रितुराज, निकिता भट्ट और सुरप्रीत कौर के स्लोगन ने इनाम जीता। इन्हें वॉक वे में मुफ्त फिल्म देखने और एक महीने तक मुफ्त अमर उजाला पढ़ने को मिलेगा। नौ अन्य विजेताओं का भी चुनाव किया गया।
दोपहर बारह बजे वॉक वे मॉल में स्वच्छ भारत का इरादा, इरादा कर लिया हमने.. संगीत की ध्वनि आने जाने वाले लोगों के कानों में पड़ी तो लोग स्लोगन लिखने के लिए लगाए बोर्ड के पास खींचे चले आए। देखते ही देखते महिलाओं, पुरुषों, युवक और युवतियों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। इस दौरान लगभग 102 लोगों ने स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखे और साफ-सफाई की जिम्मेदारी और कर्त्तव्य निभाने की शपथ ली। पंद्रह दिन के अंदर नौ अन्य विजेताओं के घर संस्था के कार्यकर्ता जाएंगे और उनके लिखे स्लोगनों के आधार पर परीक्षण करेंगे। इसके बाद नियम व शर्तों के आधार पर उन्हें पुुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान वॉक वे के प्रबंधक जेसी पंत, गो क्लीन गो ग्रीन के संस्थापक मनोज नेगी, निवेदिता, अक्षिता, हेमंत गौनिया, जसविंदर भसीन, दीपक, सूरज, रिंपी बिष्ट, आशीष दुम्का, जहीर, शंकर दत्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इनके स्लोगन ने जीता इनाम
रितुराज : मैं 2018 में गंदगी नहीं करूंगा और दो अन्य लोगों को गंदगी करने से रोकूंगा।
निकिता भट्ट : 2018 में कपडे़ के झोले का प्रयोग करूंगी।
सुरप्रीत कौर : मैं कसम लेती हूं कि धरती का आंचल सजाऊंगी और उसे साफ सुथरा रखूंगी।