{"_id":"59cfeeaa4f1c1ba9538b5152","slug":"101506799274-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नदियों में खनखनाएंगे फावड़े और बेलचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नदियों में खनखनाएंगे फावड़े और बेलचे
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जनपद में रविवार से आधे अधूरे इंतजाम के बीच खनन शुरू हो जाएगा। डीएम ने सरकारी और गैर सरकारी पट्टों में खनन के आदेश जारी कर दिए हैं इनमें कुमाऊं मंडल विकास निगम, निजी नाप भूमि, वन विकास निगम के पट्टे शामिल हैं। हालांकि नदियों के आरक्षित वन क्षेत्र को लेकर कार्यादेश जारी नहीं हुआ है। इनका कार्यादेश प्रभागीय वनाधिकारी जारी करते हैं।
त्रिवेंद्र रावत सरकार ने पहली अक्तूबर से सख्ती से खनन शुरू करने के निर्देश दिए थे। सूत्रों की मानें तो शासन की ओर से साफ किया गया था कि निर्धारित तिथि से खनन शुरू नहीं होने पर संबंधित विभाग, अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी और इन पर शासन का डंडा चल भी सकता है। इसी के मद्देनजर डीएम दीपेंद्र चौधरी ने खनन शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।
जनपद में है 28 पट्टे
नैनीताल में गौला, कोसी, दाबका में कुल 28 खनन पट्टे हैं। इनमें सबसे ज्यादा गौला में पट्टे आवंटित किए गए हैं। गौला में 22 निजी नाप भूमि, दो कुमाऊं मंडल विकास निगम व एक वन विकास निगम का पट्टा है जबकि कोसी, दाबका और नंधौर में वन निगम का एक-एक पट्टा है।
विज्ञापन
एक अरब 50 करोड़ आय का अनुमान
खनन पट्टे सरकार का आय का मुख्य स्रोत हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक पट्टों से करीब 1 अरब 20 करोड़ की आय प्राप्त होती है। पिछले साल कुछ समय खनन बंद होने और समय से पूर्व गौला बंद होने से आय कम हुई थी। इस बार इन पट्टों से एक अरब 50 करोड़ आय का लक्ष्य अनुमानित किया गया है।
डीएम के निर्देशों के क्रम में सभी पट्टों में खनन शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों का पालन हो इसकी भी जांच कराई जाएगी। -राजपाल लेघा, उप निदेशक खनन