{"_id":"59c96ebb4f1c1bc9538b46b9","slug":"101506373307-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की उपलब्धियां गिनाने के चक्कर में कर गए बढ़ चढ़कर दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की उपलब्धियां गिनाने के चक्कर में कर गए बढ़ चढ़कर दावे
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट की मानें तो इस पर्यटन सीजन में अब तक बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में करीब 21 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। हकीकत यह है कि अभी तक बदरीनाथ में 7.78 लाख और केदारनाथ में 4.31 लाख श्रद्धालु ही पहुंच पाए।
सोमवार को सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब रमेश भट्ट ने वर्तमान प्रदेश सरकार की खासी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं, वह करते हैं। पलायन रोकने के लिए काम किया जा रहा है और 108 सेवा के लिए छह करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा रही है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते-गिनाते मीडिया सलाहकार एक चूक भी कर गए। उन्होंने दावा किया कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में अब तक 21 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। जबकि पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बद्रीनाथ में 7.78 लाख और केदारनाथ में 4.31 लाख श्रद्धालु पहुंचे। प्रदेश में पांचवें धाम के रूप में विख्यात हेमकुंड साहिब और अन्य चारों धामों में करीब 21 लाख श्रद्धालु पहुंचे।
मीडिया सलाहकार की ओर से आंकड़ों को बढ़ा चढ़ाकर पेश करने के पीछे एक वजह और भी है। 2013 की आपदा के बाद से ही प्रदेश में सत्ता पक्ष की कोशिश चार धाम यात्रा में यात्रियों के अधिक संख्या में पहुंचने को यात्रा की सफलता के रूप में भी पेश किया जाता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 2014 में चार धाम यात्रा में खासी संख्या में यात्रियों के पहुंचने को चुनाव में सरकार की एक सफलता के रूप में भी पेश किया था।