{"_id":"599c9f7c4f1c1b05428b4602","slug":"101503436668-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉलेड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को ईआईए की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉलेड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को ईआईए की अनुमति
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। तीन साल बाद निगम को गौलापार में निगम को आवंटित चार हेक्टेयर जमीन की इनवायरमेंट इंपैक्ट एसेस्मेंट क्लीयरेंस मिल गया है। इसके मिलने से गौलापार में कंपोस्ट प्लांट और सेनेटरी लैंड फिल प्लांट लगने का रास्ता साफ हो गया है।
नगर निगम को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत गौला रोखड़ में चार हेक्टेयर जमीन आवंटित हुई थी। इसके एवज में नगर निगम ने क्षतिपूर्ति पौधरोपण के लिए वन विभाग को 41 लाख रुपये राशि दे दी थी। इसके बदले पौड़ी में आठ हेक्टेयर जमीन भी दे गई थी। लेकिन पर्यावरणीय अनुमति नहीं मिलने से यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी। यह जमीन वन विभाग ने नगर निगम को नहीं सौंपी थी।
मंगलवार को दिल्ली में एनवायरमेंट अप्रेजल कमेटी की बैठक हुई। जिसमें नगर निगम की ओर से उपनगर आयुक्त नीरज जोशी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुहीन कुमार ने भाग लिया। उन्होंने नगर निगम की ओर से किए जा रहे काम की जानकारी दी। इसके बाद कमेटी ने ईआईए की अनुमति दे दी। अनुमति मिलने के बाद इस जमीन में सॉलिड वेस्ट प्लांट और सेनेटरी लैंड फिल प्लांट बनने का रास्ता साफ हो गया। अब वन विभाग में इसकी फाइनल अनुमति बाकी है। इसके मिलते ही यहां काम शुरू हो जाएगा।