{"_id":"597fa1f44f1c1b1a288b4747","slug":"101501536756-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन कर जमा करने की तिथि निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन कर जमा करने की तिथि निकली
Updated Tue, 01 Aug 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम की ओर से भवन कर और स्वच्छता कर जमा करने में दी जा रही छूट सीमा 31 जुलाई को समाप्त हो गई है। नगर निगम में कर जमा करने के लिए इस बार भीड़ नहीं उमड़ी। इसे देखते हुए निगम प्रशासन तारीख आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है। छूट सीमा खत्म होने के बाद अब पेनाल्टी भी देनी पड़ेगी।
नगर निगम की ओर से भवन कर और स्वच्छता कर जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। कर जमा करने वालों की भीड़ देखते हुए निगम की ओर से दो बार इसकी तारीख बढ़ाई गई थी। सोमवार को छूट तारीख खत्म हो गई है। सोमवार को भीड़ नहीं उमड़ी। टीएस भरत त्रिपाठी ने बताया कि अभी दो हजार के आस-पास लोगों ने भवन कर जमा नहीं कराया है। एक अगस्त से छूट सीमा समाप्त हो जाएगी। साथ ही 12.5 प्रतिशत पेनाल्टी भी लगेगी। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि अंतिम दिन भीड़ नहीं उमड़ी। ऐसे में निगम समय सीमा बढ़ाने के मूड में नहीं है। अगर लोगों की ओर से कोई आवेदन आएगा तो इस पर विचार किया जाएगा।