{"_id":"593ee0191126f41a7a8b456d","slug":"101497292825-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है मौसम, हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है मौसम, हो जाएं सावधान
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदल रहा है मौसम, हो जाएं सावधान
हल्द्वानी।
मौसम का बदलाव जहां गर्मी और उमस से राहत दे रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बदलते मौसम के कारण लोग वायरल और खांसी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं, जबकि खुले खाद्य पदार्थों से पीलिया और डायरिया फैल रहा है।
15 दिनों में कई बार बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। उमस और गर्मी से राहत मिलने के साथ ही बीमारी भी तेजी से फैल रही है। बासी भोजन और खुला हुआ खाना लोगों को चपेट में ले रहा है।
दूषित पानी और दूषित खाद्य पदार्थों के कारण लोगों में पीलिया, डायरिया, उल्टी, टायफायड फैल रहा है। निजी अस्पतालों में पीलिया के प्रतिदिन 10 से 20 मरीज आ रहे हैं। जबकि सरकारी अस्पतालों में 25 से 30 मरीज पीलिया ग्रस्त मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
सावधानी जरूरी
बासी और खुला हुआ खाना न खाएं।
ठेलों पर बिकने वाले जूस और गन्ने का जूस पीने से बचें।
बहुत अधिक तला-भुना खाना न खाएं।
सड़े हुए और कटे हुए फल न खाएं।
पानी को उबालकर एवं छानकर ही पीएं।
मौसम में बदलाव के कारण वायरल, खांसी-जुकाम के मरीज अधिक आ रहे हैं। दमा वाले मरीजों को भी परेशानी हो रही है। बाहर का खाना खाने से लोगों को बचना चाहिए।
- डॉ. नीलांबर भट्ट, फिजीशियन