{"_id":"593ee0101126f41a7a8b456a","slug":"101497292816-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढेंचा बीज घोटाले में सुनवाई छह जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढेंचा बीज घोटाले में सुनवाई छह जुलाई को
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढैंचा बीज घोटाला मामलें में सुनवाई छह जुलाई को
नैनीताल। ढैंचा बीज घोटाला मामले में हाइकोर्ट में सुनवाई अब छह जुलाई को होगी। सोमवार को इस मामले में हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह तिथि तय की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूर्व में भाजपा सरकार के दौरान कृषि मंत्री रहते हुए ढैंचा बीज घोटाले का मामला सामने आया था।
इस पर त्रिपाठी आयोग ने जांच भी की थी। इस जांच के ठंडे बस्ते में चले जाने के बाद गाजियाबाद निवासी जयप्रकाश डबराल ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की तो मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आया। पूर्व में हाइकोर्ट की खंडपीठ ने इस मामले में सरकार से जवाब तलब भी किया था और याचिकाकर्ता को प्रति शपथपत्र देने को कहा था। सोमवार को इस मामले में सुनवाई के बाद हाइकोर्ट ने छह जुलाई की तारीख अगली सुनवाई के लिए तय की है।