फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   100 vehicles were challaned, 500 bikes were stopped, three drunk drivers were sent to jail

Nainital News: 100 वाहनों का चालान, 500 बाइक रोकीं, तीन शराबी चालकों को जेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
100 vehicles were challaned, 500 bikes were stopped, three drunk drivers were sent to jail
चेकिंग करती पुलिस।
हल्द्वानी। पहाड़ों के घुमावदार मोड़ पर हादसे रोकने और नैनीताल में भीड़ का दबाव कम करने के लिए पुलिस बाइक से घूमने जाने वालों को काठगोदाम से ही रोक रही है। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने 500 से ज्यादा बाइक चालकों को लौटा दिया। नियमों का उल्लंघन करने पर सौ बाइक और कार के चालान किए गए। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन लोगों को जेल भेजा।
विज्ञापन


ईद के बाद से ही पहाड़ों पर घूमने के लिए लोग बाइक से जा रहे हैं। उनमें से कई तो ऐसे होते हैं जो रैश ड्राइविंग करते हैं। हादसों को राेकने के लिए पुलिस ने बाइक सवारों को पहाड़ की यात्रा से रोकना शुरू कर दिया है। तीन दिन से अभियान चल रहा है। मंगलवार को 100 और बुधवार को 74 वाहनों का चालान किया गया था। बृहस्पतिवार को सौ वाहनों का चालान पुलिस ने किया। सुबह से ही पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट पर वाहनों का रोकना शुरू किया। चार पहिया वाहनों को जाने दिया गया, मगर बाइक सवारों को लौटा दिया। उन्हें हल्द्वानी शहर में ही घूमने की नसीहत दी। चेकिंग के दौरान ही एक पिकअप वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाता हुआ मिला। दो बाइक सवार ऐसे मिले जो शराब पीकर पहाड़ की यात्रा को जा रहे थे। पुलिस ने तीनों वाहनों का चालान किया और उन्हें जब्त करते हुए चालकों को जेल भेज दिया। सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि पूरे दिन चलाए गए अभियान में करीब 500 बाइक सवारों को पहाड़ पर जाने से रोका गया है। इसके अलावा तीन वाहनों के चालक ऐसे मिले, जिनकी एल्कोमीटर से हुई जांच हुई तो वे शराब के नशे में पाए गए। सौ वाहनों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन

चेकिंग करती पुलिस।

चेकिंग करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed