फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10 coach to be modified for isolation ward at kathgodam railway station

काठगोदाम में 10 कोच आइसोलेशन वार्ड में होंगे तब्दील

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
10 coach to be modified for isolation ward at kathgodam railway station
(प्रतीकात्मक) इस तरह से कोच आइसोलेशन वार्ड में होंगे तब्दील - फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन में 10 कोचों को आइसोलेशन वार्ड में बदला जाएगा। इसके लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर तैयारी शुरू कर दी गई है। 14 अप्रैल तक कोच को आइसोलेशन वार्ड बनाने का लक्ष्य है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल को 40 से अधिक खाली कोच आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने के निर्देश पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय से मिले हैं। ये कोच काठगोदाम, रामनगर, टनकपुर, कासगंज, बरेली सिटी तैयार किए जाएंगे। कोच के आइसोलेशन वार्ड में बाथरूम में हैंड शावर, कूपे में कर्टेन, एंट्री और एग्जिट में एयर प्लास्टिक कर्टेन, मेडीकेल इक्विपमेंट को रखने के लिए फोल्डिंग टेबल और इक्विपमेंट को चलाने के लिए 220 वोल्ट की सप्लाई की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed