{"_id":"f790757799911c831d7f45f97d20653a","slug":"laxman-did-firing-in-ramlila","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब रामलीला में 'लक्ष्मण' ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब रामलीला में 'लक्ष्मण' ने की फायरिंग
अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 14 Oct 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में नैनीताल के मंगोली की रामलीला में राम की भक्ति में डूबे दर्शक उस वक्त डर गए जब मंच के पास अचानक ‘लक्ष्मण’ ने तमंचा तानकर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
क्रोध में ‘लक्ष्मण’ ने कुछ नहीं देखा और फायरिंग से राष्ट्रीय राजमार्ग से निकल रहे वाहन चालकों को भी डराया। पुलिस ने फायरिंग कर डराने वाले लक्ष्मण नाम के युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के बाद लक्ष्मण को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नवरात्र और रामलीला के उल्लास में डूबे लोगों के मंच पर शनिवार रात यह कारनामा हुआ।
विज्ञापन
शहर से करीब आठ किमी दूर मंगोली में रामलीला चल थी। रामलीला मंचन से कुछ दूरी पर पातीखेत खुर्पाताल निवासी लक्ष्मण सिंह उर्फ लच्छू तमंचा लहराकर लोगों को परेशान कर रहा था।
वह मंचन में आने-जाने वाले समेत राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वालों को भी धमका रहा था। देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लक्ष्मण के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा भी मिला है।