फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Young voters made aware by lighting candles

मोमबत्तियां जलाकर युवा मतदाताओं को किया जागरूक

Sun, 28 Nov 2021 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Young voters made aware by lighting candles
एनएसएस स्वयंसेवियों ने मतदान केंद्रों पर शनिवार शाम को मोमबत्ती और दीपक जलाकर युवा मतदाताओं से 30 नवंबर तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण के तहत अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने का संदेश दिए।
विज्ञापन

जीजीआईसी कोटद्वार स्थित मतदान केंद्र पर ‘मजबूत लोकतंत्र-रोशन उत्तराखंड’ अभियान का शुभारंभ एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक और स्वीप टीम के सदस्य पुष्कर सिंह नेगी ने किया। प्रधानाचार्य रेनू गौड़ और एनएसएस स्वयंसेवी छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर नए युवा मतदाताओं को संदेश दिया कि वे मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवाकर देश के जिम्मेदार मतदाता बनें। इसके अलावा एमएसके सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, जीजीआईसी कलालघाटी, सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-11, लकड़ी पड़ाव स्थित मतदान केंद्रों पर भी एनएसएस से जुड़े अधिकारियों व स्वयंसेवियों ने मोमबत्ती जलाकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस अवसर पर बीएलओ राकेश सिंह नेगी, पूनम असवाल, उषा देवी, आर्य कन्या इंटर कालेज की कार्यक्रम अधिकारी अल्का बिष्ट आदि मौजूद थे। उधर, एकेश्वर ब्लाक के इंटर कॉलेज सुरखेत के कार्यक्रम अधिकारी सतीश चंद्र शाह, बीएलओ रघुवीर सिंह, वंदना देवी के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय धरासू और रणस्वा स्थित मतदान केंद्रों में मोमबत्तियां जलाकर मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed