फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   yet cutter was not available on the accident spot

बस की बॉडी काटने तक को कटर नहीं

Sat, 16 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धुमाकोट/कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, धुमाकोट/कोटद्वार Updated Sat, 16 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
yet cutter was not available on the accident spot
बस दुर्घटना में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

धुमाकोट बस हादसे ने पौड़ी जिले में आपदा प्रबंधन की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के पास राहत और बचाव कार्य चलाने के लिए मात्र कुछ ही स्ट्रेचर मौजूद थे। बस के नीचे से शव निकालने के लिए जब कटर की जरूरत पड़ी तो अधिकारी कर्मचारी एक दूसरे का मुंह देखने लगे। आपदा प्रबंधन की कमजोर हालत पर क्षेत्रीय विधायक दलीप रावत ने प्रशासन की जमकर खिंचाई की। विधायक की मानें तो उन्होंने घायलों की स्थिति देखकर गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। गढ़वाल सांसद ने राजभवन को मामले की जानकारी दी और मदद के लिए हेलीकाप्टर भेजने का आग्रह किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि घटनास्थल के पास स्थित धुमाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के पद रिक्त चल रहे हैं। डॉक्टर न होने के कारण घायलों को 108 की मदद से तेरह किमी दूर नैनीडांडा सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। वहां भी संसाधनों की कमी से अस्पताल प्रशासन लाचार नजर आया। घायलों के एक्सरे तक नहीं हो पाए। मरहम पट्टी के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर करना पड़ा। धुमाकोट के एसडीएम अनिल गर्ब्याल अवकाश पर हैं। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने थलीसैंण के एसडीएम मायादत्त जोशी को घटनास्थल के लिए रवाना किया, जिन्हें धुमाकोट पहुंचने में समय लग गया।
विज्ञापन


धुमाकोट थाने में तैनात ज्यादातर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी अर्द्धकुंभ में लगने के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू कार्य ग्रामीणों के भरोसे चला। देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने कटर की व्यवस्था कर बस के नीचे दबे एक शव को निकलवाया। देर शाम तक राहत और बचाव कार्य जारी था। हालांकि, अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed